Sunday, November 2, 2014

भारतीय किसान यूनियन ने चौ. टिकैत की 79 वी जयंती पर देहरादून किया देहरादून में किसान पंचायत का आयोजन ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा हरिद्वार में चौ. टिकैत के जीवन को संग्रालय बनेगा

भारतीय किसान यूनियन ने चौ. टिकैत की 79 वी जयंती पर  देहरादून किया देहरादून में किसान पंचायत का आयोजन ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा हरिद्वार में चौ. टिकैत के जीवन को संग्रालय बनेगा 



भारतीय किसान यूनियन ने चौ. टिकैत के 79 वे जन्मदिवस पर किसान पंचायत का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जिसे किसान जाग्रति दिवस का नाम दिया गया | पंचायत में हजारो ने भाग लिया | चौ .टिकैत की जयंती को हर वर्ष अलग -अलग स्थानों पर भाकियू द्वारा आयोजन किया जाता है | जिससे किसानो में  जाग्रति आये | पंचायत में भाकियू के रास्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ,रास्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लम्बरदार ,दीवान चन्द  चौधरी ,सतनाम सिंह चीमा ,रास्ट्रीय महासचिव चौ.युधवीर सिंह ,राजपाल शर्मा ,पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजमेर सिंह लखोवाल ,हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गिल ,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  श्री राजेश चौहान ,सहित सभी भाकियू नेताओ ने चौ. टिकैत को नमन किया |
चौ.टिकैत की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय  श्री हरीश रावत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय,महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद जी महाराज ने भाग लिया |
किसान पंचायत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय  श्री हरीश रावत ने कहा कि किसानो पर दर्ज मुक़दमे वापस होगे ,चौ.टिकैत की स्मृति में हरिद्वार में भवन बनाया जायेगा ,किसानो के बकाया गन्ना भुगतान कराया जायेगा |
चौ .नरेश टिकैत ने कहा कि आज किसान समस्याओ से घिरा है ,सरकारों की बेरुखी के कारन किसान परेशान है |किसानो के सामने अपनी जीवन-यापन की भी चुनोती है ,ऐसे हालत में संगठन ही एक रास्ता है | किसानो से आह्वान किया कि संगठित होकर अपने हक़ के संघर्ष करे |
किसान जाग्रति दिवस को संबोधित करते भाकियू के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजमेर सिंह लखोवाल
किसान पंचायत को संबोधित करते  श्री कैलाशानंद जी महाराज 
चौ.टिकैत की जयंती पर किसानो ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया ,जिसमे सैकड़ो  किसानो ने रक्तदान दिया |जिसमे किसानो ने उत्साह से रक्तदान किया |
किसान जाग्रति दिवस को संबोधित करते भाकियू के रास्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत 

No comments:

Post a Comment