Saturday, April 16, 2011

भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के समक्ष जैव परिवर्तित बीजों पर आपत्ति जताई।

हिंडन पर पुल बनाने का टिकैत से वादा


प्रदेश के कृषि मंत्री ने बीमार भाकियू सुप्रीमो का हालचाल भी पूछा

टिकैत की आपत्ति

मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के समक्ष जैव परिवर्तित बीजों पर आपत्ति जताई। टिकैत का कहना है कि जैव परिवर्तित बीज स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। एलर्जी की संभावनाएं बढ़ जाती है। यह धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ भी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना था कि इन बीजों की जांच के लिए सरकार के पास कोई प्रयोगशाला भी नहीं है। उधर, जिला सहकारी बैंक की अध्यक्षा वंदना शर्मा ने भी टिकैत का हाल पूछा।

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण ने बीमार चल रहे भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से उनका हालचाल पूछा। कृषि मंत्री ने भाकियू अध्यक्ष से ढिंढावली और सावटू को जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर पुल बनवाने का वादा भी किया। टिकैत ने किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन कृषि मंत्री को दिया।

शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री शाम को जाट कॉलोनी स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का हाल जानने पहुंचे। टिकैत ने मांग की कि बीजों की कीमतों का अधिकार केंद्रीय कमेटी के अधीन हो। बीज के संबंध में निर्णय लेने के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें किसान संघों के प्रतिनिधि भी शामिल होने चाहिए। बीज के पेटेंट कानून को रद्द करने की मांग की। टिकैत ने जिले से बह रही हिंडन नदी पर ढिंढावली व सावटू के बीच एक पुल बनवाने की मांग कृषि मंत्री से की। पुल नहीं होने के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कृषि मंत्री ने टिकैत से वादा किया कि पुल बनवा दिया जाएगा। अन्य मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

भाकियू की ओर से सह प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गौरव टिकैत, चरण सिंह, मलखान सिंह, सहदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment