Thursday, August 17, 2023

अपनी सभी लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में करेंगे किसान महापंचायत-चौधरी नरेश टिकैत

प्रेस विज्ञप्ति।
                     
दिनांक-17/8/2023

सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली,बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, एमएसपी गारंटी कानून सहित सभी लंबित मांगों को लेकर 18 सितंबर को लखनऊ में करेंगे किसान महापंचायत-चौधरी नरेश टिकैत।

सरकार किसानों की जमीनों को छीनना चाहती है देश का किसान एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें-चौधरी राकेश टिकैत

मु०नगर (उत्तर प्रदेश)-उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में आयोजित मासिक पंचायत में आज क्षेत्र के किसानों व अन्य जनपदों के किसानों और पदाधिकारीयो ने हिस्सा लिया।
किसान भवन में आयोजित मासिक पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी ने कहा कि देश का किसान आज संकट के दौर से गुजर रहा है और वह बारूद के ढेर पर है हालत आज ऐसे हो गए हैं कि परिवार का पालन पोषण करना भी किसान के लिए चुनौती साबित हो रहा है गन्ने का बकाया भुगतान उत्तर प्रदेश की बहुत सी चीनी मिलो पर आज भी बकाया है जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन आंदोलनरत है प्रदेश की सरकार ने किसानों से सिंचाई की मुफ्त बिजली का वादा किया था और उसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के बजट में भी की थी लेकिन किसानों को आज तक मुफ्त बिजली नहीं मिली।
किसानों को मुफ्त बिजली, फसल के वाजिब दाम, एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना मूल्य वृद्धि व गन्ना भुगतान सहित सभी लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18 सितंबर को एक दिवसीय किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन करके प्रदेश सरकार को चेतन का काम करेंगे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी ने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है वह गलत ढंग से किसानों की जमीन छीनना चाहती है देश का किसान एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें हम 23 अगस्त को बुढाना शुगर मिल पर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर किसान महापंचायत करेंगे और 24 अगस्त को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार की तहसील रुड़की में किसान महापंचायत करेंगे।
हम देशभर में जाएंगे और सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेंगे।

Saturday, August 5, 2023

18 सितंबर को लखनऊ में करेंगे किसान-मजदूर महापंचायत-चौधरी राकेश टिकैत

दिनांक-05.08.2023
प्रेस नोट
 सिंचाई की मुफ्त बिजली,गन्ना मूल्य वृद्धि व गन्ना भुगतान,बाढ़ व सूखे से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा,एमएसपी गारंटी कानून सहित सभी मुद्दों को लेकर 18 सितंबर को लखनऊ में करेंगे किसान-मजदूर महापंचायत-चौधरी राकेश टिकैत
 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ट्रैक्टर मार्च निकालकर 
जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)- उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित हजरतगंज प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा कि आज पूरे देश का किसान सरकार की असंगत नीतियों के कारण आज उसके दुष्परिणाम झेल रहा है। किसान के ये हालत हो गए हैं कि परिवार का पालन-पोषण करना भी भारी हो रहा है, महंगाई के इस दौर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान-मजदूर के परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर इसका गहरा असर पहुंचा है,केंद्र सरकार किसानों को उनका अधिकार एमएसपी को गारंटी कानून का दर्जा देकर फसलों का वाजिब भाव देने का काम करें। इसके साथ-साथ सरकार नकदी की फसलों का भी एक निर्धारित मूल्य तय करे,सी2$50 और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करें। एनजीटी के कानून से कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों को बाहर किया जाए और साथ-साथ ही कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों व वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी बंद की जाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता जी ने कहा कि देश के कई राज्य भूमि अधिग्रहण की समस्या से त्रस्त है अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित बहुत से जनपदों के किसान भूमि अधिग्रहण को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार ने किसानों को सिंचाई की मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, जो कि आज तक भी अमल में नहीं आई है। मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद भी निजी नलकूप पर सरकार मीटर लगवाने का काम कर रही है। हम लखीमपुर कांड के दोषियों को सजा व किसानों को रिहा करने, गन्ना मूल्य वृद्धि व गन्ना भुगतान, सिंचाई की मुफ्त बिजली, आवारा पशु व जंगली जानवरों की समस्या, सूखे और बाढ़ की चपेट में आये जनपद की फसलों के मुआवजा, उर्वरक केंद्रों पर उर्वरक की उपलब्धता ना होने सहित इन सभी समस्याओं को लेकर 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ट्रैक्टर मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और 18 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन करेंगे पंचायत के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेताने का काम करेंगे अगर हमारी समस्याओं का हल नहीं होता तो हम देशभर में जाएंगे और एक देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

Wednesday, August 2, 2023

कर्नाटक के किसानों की समस्याओं को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

नई दिल्ली-आज दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया जी से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी के साथ किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कर्नाटक ग्रामीण बैंक से संबंधित समस्याओं को लेकर बेल्लारी में चल रहे किसान आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री जी ने किसानों से संबंधित सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

Tuesday, March 28, 2023

देशभर में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।(चौधरी राकेश टिकैत)

देशभर में विगत दिनों हुई बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर आज हरियाणा के जनपदों करनाल के शाहपुर,कैथल के सीमला,जींद के राजपुरा भैण,सीसर खुर्द,जाजवन,ऊंचाना खुर्द,मिर्चपुर गांव में पहुंचकर खेतों में बर्बाद हुई फसलों को देखा व गांव की चौपाल पर किसानों से मिले और बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर चर्चा की।
केंद्र सरकार जिस भी प्रदेश में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है वहां के मैदानी सर्वे कराकर किसानों को स्पेशल गिरदावरी के आदेश करें और मुआवजा देकर किसानों को राहत देने का कार्य करें।
देश का किसान पहले ही बुरे दौर से गुजर रहा है ऊपर से यह प्रकृति की मार उसकी आर्थिक स्थिति को और खराब कर देगी ऐसे में सरकार किसान व जनहित में कार्य करें।
#BhartiyaKisanUnion

Saturday, March 25, 2023

ग्रामीण स्तर पर ऐसी अनेकों प्रतिभाएं सुविधा के अभाव में आगे नहीं बढ़ सकी।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सोंटा निवासी सुमित राठी जिसने फुटबॉल जगत में जनपद का नाम देश-विदेश तक रोशन कर दिया।
आज गांव सोंटा में पहुंचने पर सुमित राठी का स्वागत व सम्मान किया गया।
ग्राम स्तर पर अनेकों ऐसे खिलाड़ी हैं जो सुविधा के अभाव में बड़े स्तर पर नहीं पहुंच पाए, सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियमों का निर्माण करके ऐसी प्रतिभाओं को उबारने का काम करें।
#SumitRathi 
#ISLchampions 
#BhartiyaKisanUnion

Tuesday, January 31, 2023

जारी रहेगी किसान हितों के लिए लड़ाई।

प्रेस नोट
किसानों का सम्मान करें सरकार, लम्बित मांगों को 
जल्द पूर्ण करें- चौधरी नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर के राजकीय इण्टर कालेज (जी0आई0सी0) के मैदान में भारतीय किसान यूनियन के धरने का आज चैथा दिन था। आज भी किसानों की संख्या ट्रैक्टर ट्राली और तम्बुओं के साथ और बढ़ गयी है। जनपद के किसानों के साथ-साथ अन्य जनपदों के किसानों ने भी राजकीय मैदान में अपने-अपने तम्बू गाढ़ लिए हैं। भोजन इत्यादि और अन्य वस्तुओं की निगरानी और देखरेख के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। धरनास्थल पर पूरा दिन ग्रामीण क्षेत्र से किसान खाद्यान्न सामग्री व अपने हुक्का और खाट के साथ पहुंचे। दोपहर में किसानों ने धरना स्थल पर चल रहे भण्डारें में दाल चावल का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से मिले और धरना स्थल पर चल रही सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। जिससे किसानों के सम्मान को बार-बार ठेस पहुंच रही है और किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक भी गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। उत्तर प्रदेश में भी एक सरकार है और हरियाणा में भी। हरियाणा सरकार ने गन्ने पर 10 रूपये बढ़ा दिए पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक भी इसके बारे में कोई पहल नहीं की। उत्तर प्रदेश के बहुत से चीनी मिलों पर आज भी पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान बाकी है। किसानों के सामने पूरे देश में बिजली की समस्या और बीज व उर्वरक की समस्या बड़े पैमाने पर उभर रही है। अन्त में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का सम्मान करें और लम्बित मुद्दों को जल्द से जल्द हल करें। बजट से देश के किसान को बहुत आस है। पिछले बजट में किसान के हाथ-पल्ले कुछ नहीं आया, लेकिन फिर भी हमें सरकार से अब भी उम्मीद बाकी है कि सरकार एक किसान हितैषी बजट लेकर आएगी। आज धरना स्थल पर कल पेश होने वाला बजट किसानों के बीच में चर्चा का विषय बना  रहा और किसानों ने इसके बारे में पूरा दिन एक दूसरे से आशा के साथ चर्चा की कि सरकार इस बार पूर्व की तरह निराशा वाला बजट न पेश करें। इस बार बजट किसानों के फायदे वाला हो।

Wednesday, January 25, 2023

पूर्ण न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा-भारतीय किसान यूनियन

                                                            

                                                    पूर्ण न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा-भारतीय किसान यूनियन
हम सुप्रीम कोर्ट में विश्वास करते हैं। खीरी कांड में जेल में बंद सभी चारों किसानों को अंतरिम जमानत मिलना राहत की बात है और ये किसानों की जीत है। लेकिन निर्दोष किसानों को अपनी जीप से कुचलने वाले केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के बेटे और कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को भी सशर्त अंतरिम जमानत मिलने से पीड़ित किसान परिवारों के साथ किसान संगठनों में भी रोष है। हम सभी पूर्ण न्याय चाहते हैं और मांग करते हैं कि इस केस का ट्रायल समय सीमा में जल्द पूरा कराया जाए और आशीष मिश्रा समेत अन्य सभी हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले साथ ही इस कांड के सूत्रधार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी को मंत्रीपद से बर्खास्त कर सजा दिलाने का काम भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ही हो। तभी किसानों को पूर्ण न्याय मिलेगा। हमें अंदेशा है कि राज्य व केंद्र सरकार मामले को 2024 के चुनाव तक यूं ही लटकाना चाहती है ताकि खिसकते वोट बैंक को साधा जा सके इसलिए सुप्रीम अदालत ट्रायल को भी यथाशीघ्र पूरा कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में भी प्रयास करे। भाकियू इस मामले में पूर्ण न्याय न मिलने तक पीड़ित किसानों की ओर से हर संभब संघर्ष करती रहेगी और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों को हत्यारोपियों को सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी। लड़ेंगे, जीतेंगे।