Thursday, May 16, 2024
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की 13 वी पुण्यतिथि
Sunday, November 5, 2023
प्रेस विज्ञप्ति - भारतीय किसान यूनियन के द्वारा 2023- 24 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी की सूची।
Tuesday, October 17, 2023
हम 23 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर से एक बड़े आंदोलन का आगाज करेंगे
Wednesday, October 11, 2023
हमें कर्ज नहीं फसलों के भाव चाहिए, हमारी सबसे पहले प्राथमिकता एमएसपी को गारंटी कानून बनवाना है।
Saturday, October 7, 2023
बिहार का कृषि क्षेत्र आज खत्म होने की कगार पर है
Saturday, September 2, 2023
Thursday, August 17, 2023
अपनी सभी लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में करेंगे किसान महापंचायत-चौधरी नरेश टिकैत
Saturday, August 5, 2023
18 सितंबर को लखनऊ में करेंगे किसान-मजदूर महापंचायत-चौधरी राकेश टिकैत
Wednesday, August 2, 2023
कर्नाटक के किसानों की समस्याओं को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
Tuesday, March 28, 2023
देशभर में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।(चौधरी राकेश टिकैत)
Saturday, March 25, 2023
ग्रामीण स्तर पर ऐसी अनेकों प्रतिभाएं सुविधा के अभाव में आगे नहीं बढ़ सकी।
Tuesday, January 31, 2023
जारी रहेगी किसान हितों के लिए लड़ाई।
Wednesday, January 25, 2023
पूर्ण न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा-भारतीय किसान यूनियन
Saturday, January 23, 2021
"26 जनवरी को किसान परेड ऐतिहासिक होगी!" चौधरी राकेश टिकैत
किसान परेड में राजनैतिक दलों के झंडो और व्यक्तियों के शामिल होने पर रहेगी पूरी तरह से पाबंदी - भाकियू
गाजीपुर बॉर्डर पर 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर है। कल बिजनौर के किसान दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में हजारों ट्रैक्टरों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। लठ की जगह गन्ने पर संगठन और देश के झंडों को लगा के हजारों किसान देर रात धरने पर पहुंचे। रास्ते मे कई जगह किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन किसानों के जज्बे और तीन काले कानून से बचने के दृढ़ निश्चय उन्हें रोक नही पाये।
भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने बताया कि कल (22-01-2021) से गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर आने शुरू हो गए है। 26 जनवरी के ट्रैक्टर परेड के लिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के हर जिलों से भारतीय किसान यूनियन के झंडे तले करीबन 25000-30000 ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुचेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के कार्यकर्ता अपने जिले में ही 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
संगठन के ट्रैक्टरों को रोकने के लिये उत्तर प्रदेश प्रशासन, संगठन के कार्यकर्ताओं को नोटिस भिजवा रहे है। जिसमें उन पर लॉक डाउन तोड़ने एवं धारा 144 का उलंघन करने पर कानूनी करवाई करने दबाव डाल के ट्रैक्टर परेड नही करने के लिये कहा जा रहा है। आज भी अलीगढ़ सहित कई जिलों में ट्रैक्टरों को रोक दिया गया है। किसान वही पर धरना दे रहे है।
विभिन्न जिलों में प्रशासन की तरफ से कार्यकर्ताओं को धमकियां भी दी जा रही एवं प्रशासन पुलिस को भी उनके घर और गावँ के आसपास लगा रखा है। दिल्ली की तरफ आने वाले रास्तों पर चेकिंग और बैरिकेड लगा के किसानों को रोकने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
"सरकार, किसानों को कितना भी रोकने की कोशिश कर ले लेकिन गणतंत्र दिवस पर किसानों को अपने देश के स्वाभिमान दिवस को मनाने से रोक नही सकते। देश का मजबूर किसान आज अपने हक और संघर्षो के लिये खड़ा है।" धर्मेंद्र मालिक, भाकियू।
सरकार के नकारात्मक और दंभपूर्ण रवैये से किसान नाराज है। मिट्टी की पूजा करने वाला किसान देश के गर्व के दिन को धूम धाम से हर ट्रैक्टर पर तिरंगे के साथ मनायेगा। देश की सरकार किसानों से उनका देश प्रेम नही छीन सकती। 26 जनवरी को किसान दिल्ली की सड़कों पर पूरे स्वाभिमान के साथ देश के हर एक जन की अगुवाई में खड़ा होगा।
आज आंदोलन को मिली सफलतायें -
![]() |
| लखनऊ में राजभवन घेराव जाते किसान |
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकार द्वारा राजभवन घेराव कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने के बावजूद भी सफल रहे कार्यक्रम।
- जनपद सहारनपुर व हरिद्वार से घेराव करने देहरादून जा रहे किसानों को छुटमलपुर, ज्वालापुर, एवं डोईवाला में किसानों को रोके जाने पर किसानों ने देहरादून के दोनों बॉर्डर को बंद कर दिया। लगभग चार घंटे तक देहरादून के दोनों रास्ते बंद रहे। इसके बाद देहरादून से अधिकारियों ने आकर ज्ञापन लिया।
- लखनऊ में पुलिस की पकड़ झगड़ के बावजूद भी गोसाईंगंज में हजारों किसान इकठ्ठा हुये। इसके बाद राज्यपाल भवन के लिए निकले। भारी पुलिस व्यवस्था के बावजूद भी पुलिस किसानों को नही रोक पायी। किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को ले जाकर राजभवन में राज्यपाल महोदय के बाहर होने के कारण विशेष सचिव को ज्ञापन दिया गया।
जय जवान, जय किसान
भवदीय,
धर्मेंद्र मलिक
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
भारतीय किसान यूनियन




