Showing posts with label sugar can farmers. Show all posts
Showing posts with label sugar can farmers. Show all posts
Tuesday, April 14, 2015
Wednesday, December 25, 2013
खाईखेडी शुगर मिल सुरक्षा कर्मियों ने लखनौती के 50 वर्ष के किसान प्रहलाद की कि गोली मरकर हत्या
प्रेस नोट
आज दिनांक 25 दिसम्बर को जनपद के
खाईखेडी शुगर मिल में सुबह 5 बजे लखनौती
के 50 वर्ष के किसान प्रहलाद की मिल सुरक्षा कर्मियों ने घटतौली के मामूली विवाद
में गोली मरकर हत्या कर दी व् दो मोटरसाइकल में आग लगा दी,इसके बाद मिल कर्मियों
ने किसानो को बहला –फुसलाकर प्रहलाद का शव जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया जिसका
भाकियू के कार्यकर्ताओ ने विरोध करते हुए राजू अहलावत को सूचना दी ,किसानो की
सूचना पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत कुछ कार्यकर्ताओ के साथ सुबह 7 बजे शुगर मिल पर आ गए ।राजू अहलावत ने कहा की किसानो
की हत्या नहीं होने दी जाएगी तथा धरने पर बैठ गए ,जिसकी सुचना पर झैूत्र के हजारो किसान मिल पर आ गए ।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू
अहलावत ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही ,मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा व्
नौकरी की मांग की ,कुछ देर बाद धरने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ,एसपी सिटी ने आकर
किसानो से बात की किसानो ने आपनी मांग से अवगत करते हुए कहा कि मिल कर्मियों की
गुंडागर्दी बर्दास्त नहीं होगी ।
इसके बाद भाकियू के प्रवक्ता
चौ. राकेश टिकैत ने मिल पर जाकर आर –पर की लड़ाई का ऐलान कर दिया ।जिससे प्रशासन के
हाथ पाव फुल गए, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मिल प्रशासन से बात कर 10 लाख व् नौकरी
देने की बात कही जिसे भाकियू के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने अस्वीकार कर दिया ।
इसके बाद 2 बजे अपर
जिलाधिकारी प्रशासन ने मिल की तरफ से 15 लाख का मुआवजा व् 5 लाख किसान दुर्घटना बीमा
से दिए जाने व् मृतक के बेटे को नौकरी दिए जाने व् सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध
मुकदमा दर्ज करने की बात कही जिस पर किसानो ने सहमति व्यक्त करते हुए शव को भिजवा
दिया ।
धरने में भाकियू के
जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत,नीरज पहलवान .अंकित चौधरी ब्लाक
अध्यक्ष सदर ,सतेन्द्र दतिया ,अजनवीर ,राजसिंह त्यागी ,संजय चौधरी ,विजय शास्त्री
सहित हजारो किसान शामिल रहे ।
भवदीय
(धर्मेन्द्र मलिक )
कार्यालय प्रभारी भाकियू
Subscribe to:
Posts (Atom)




.jpg)