Tuesday, December 28, 2010

तहसीलों पर गरजी भाकियू

Dec 27,






अंतर गन्ना मूल्य का भुगतान, बिजली कटौती, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने व उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण न करने जैसी मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया।



मुरादाबाद में भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को तहसील सदर पर जमा हुए और समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। बिजली गायब है और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंनें किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।



प्रदर्शनकारियों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर दीपेंद्र चौधरी को सौंपा। इस दौरान राजपाल यादव, नरेश प्रताप सिंह, रामा यादव, अमरपाल सिंह, मनोज ंिसह, राजवीर सिंह, विजय कुमार, भंवर सिंह, महकार सिंह, जयपाल सिंह नानक सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह रंधावा व संचालन वीरपाल सिंह ने किया।



उधर तहसील मुख्यालयों पर हुए प्रदर्शन का कांठ में डा.नौ सिंह और ऋषिपाल सिंह, सम्भल में योगेंद्र पाल सिंह, बिलारी में महक सिंह, ठाकुरद्वारा में जानकी प्रसाद और बहजोई में राजपाल यादव ने नेतृत्व किया। भाकियू नेताओं ने तीन जनवरी को लखनऊ में प्रदर्शन और आठ मार्च से दिल्ली को दूध और पानी की सप्लाई रोकने का ऐलान भी दोहराया।

No comments:

Post a Comment