Tuesday, December 28, 2010

किसान यूनियन ने तहसील का घेराव कर किया प्रदर्शन

Twitter Delicious Facebook तिलोई, अप्र : छत्रपति शाहू जी महाराज नगर के तिलोई तहसील का किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहा है। इसके अलावा पुलिस महकमे की लूट खसोट की परंपरा के समाप्त करने की मांग की। किसान यूनियन के जिला सचिव कमल पांडेय ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों को बिना बिजली के भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा फुरसतगंज व मोहनगंज पुलिस की घूसखोरी पर काफी आक्रोश जताया गया। इन थानों की पुलिस पर आरोप है कि गंभीर मामलों में रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाती और ग्रामीणों के सुझाव पर पकड़े गये चोरों को दबाव में आकर छोड़ दिया जाता है।

उपजिलाधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र ने किसानों का ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचाने सहित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर अयूब खां, कमल पांडेय, मैकूलाल, अर्जुन सिंह आदि थे।

खाद पानी के लिए भाकियू सड़क पर

सलोन : तहसील परिसर में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी एके श्रीवास्तव को सौंपा। यूनियन के सलाहकार कमल पांडेय ने कहा कि किसान मूल भूत सुविधाओं से वंचित है। किसानों को समय खाद, बीज, पानी नहीं मिल रहा है। वहीं किसानों का हर विभाग में शोषण किया जा रहा है। इसका भाकियू पुरजोर विरोध करेगी। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल है। इससे किसानों की तैयार फसल सूख जाती है। इस मौके पर महेश्वर यादव, विजय देवी, राम आसरे, राधा, राम रतन आदि थे।

 Dec 27,

No comments:

Post a Comment